Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत

Published

on

Loading

हैदराबाद, 19 जून (आईएएनएस)| बैंक आफ अमेरिका में काम करने वाली एक महिला साफ्टवेयर इंजीनियर की सोमवार को अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि बैंक ऑफ अमेरिका में काम करने वाली जी. पद्मजा ने कथित तौर पर आत्महत्या की है लेकिन उनके माता-पिता का कहना है कि उनकी हत्या हुई है। उन्होंने पद्मजा के पति पर हत्या और ज्यादा दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पद्मजा का पति भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में पहचाने जाने वाले गचिबाउली के सुदर्शन नगर में अपने घर में पद्मजा ने कथित तौर पर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पद्मजा ने पिछले साल महिंद्रा टेक के कर्मचारी गिरीश नरसिम्हा से शादी की थी। पद्मजा के माता पिता ने आरोप लगाया कि वह दहेज को लेकर उनकी बेटी का उत्पीड़न कर रहा था।

पद्माजा ने शनिवार को उस समय कथित तौर पर आत्महत्या की, जब वह घर पर अकेली थीं। नरसिम्हा ने दावा किया है कि वह अवसाद का शिकार थीं।

पद्मजा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।

पद्मजा के पिता नागेश्वर राव ने कहा कि उनकी बेटी ने सोमवार को उनसे फोन पर कहा था कि वह कपड़े साफ करने के बाद उनके घर आएगी।

कुछ देर बाद उनके पास नरसिम्हा का फोन आया और उसने बताया कि पद्मजा को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, क्योंकि उसके नाक और कान से खून निकल रहा है। जब तक पद्मजा के माता-पिता अस्पताल पहुंचते, पद्मजा की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि उसके शव पर चोटों के निशान थे।

पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि वह पद्मजा के पति से पूछताछ कर रही है।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending