IANS News
हे भगवान! यह क्या हो रहा : कुशवाहा
पटना, 24 सितंबर (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एकबार फिर सोमवार को बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है।
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, हे भगवान! यह क्या हो रहा है?
कुशवाहा से जब पत्रकारों ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, मुजफ्फरपुर में पूर्व महापौर की हत्या की सूचना मिलने के बाद मेरे मुंह से अचानक निकला -‘हे भगवान! यह क्या हो रहा है’। यही मैंने ट्वीट भी किया है। इसके अलावा मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं है।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर के पूर्व महापौर समीर कुमार और उनके चालक की रविवार शाम अत्याधुनिक हथियार से अंधाधुंध गोलीबारी कर दोनों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद एकबार फिर विपक्ष ने बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर सत्तापक्ष पर निशाना साधा है। अब राजग में शामिल दल भी कानून-व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधने लगे हैं।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म22 hours ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल2 days ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
-
नेशनल2 days ago
कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
-
नेशनल2 days ago
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
-
नेशनल2 days ago
प्रचार के लिए निकलने से पहले क्रैश हुआ उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे का हेलीकाप्टर, बाल-बाल बची जान
-
नेशनल2 days ago
अमेठी से राहुल गांधी के न लड़ने पर आया स्मृति ईरानी का बयान, कही ये बात
-
नेशनल1 day ago
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की राहुल गांधी की आलोचना, कहा- रायबरेली से चुनाव लड़कर कार्यकर्ताओं को गलत संदेश दिया
-
नेशनल1 day ago
सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए