Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हर गांव में होगी विशेष महिला पुलिस अधिकारी : मेनका

Published

on

Loading

भोपाल। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी कहा कि केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और इसी क्रम में केंद्र सरकार की योजना युवतियों और महिलाओं को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण देकर हर गांव में एक विशेष महिला पुलिस अधिकारी की नियुक्ति करने की है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर गुरुवार को आईं मेनका ने यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य हुआ है। देश के अन्य राज्यों में भी ऐसे कार्य किए जाएंगे।

मेनका ने कहा कि युवतियों और महिलाओं को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण देकर हर गांव में नियुक्त करने की योजना केंद्र सरकार बना रही है। ये महिला अधिकारी महिलाओं के उत्पीड़न और कुपोषण के विरुद्ध काम करेंगी। उन्होंने कुपोषण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई स्नेह सरोकार योजना की भी सराहना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखकर महिलाओं के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के लिए शौर्य दल बेहतर काम कर रहे हैं। इन दलों ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध वातावरण तैयार किया है। इस मौके पर महिला-बाल विकास मंत्री माया सिंह भी उपस्थित थीं।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending