Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हरियाणा की घटना पर लालू, नीतीश ने भाजपा पर बोला हमला

Published

on

Loading

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने हरियाणा के फरीदाबाद में दबंगों द्वारा दलितों को जिंदा जलाने के मामले पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। लालू प्रसाद ने आरक्षण और दलितों को जिन्दा जलाए जाने के मामले पर भाजपा पर हमला करते हुए ट्वीट किया, “आरक्षण खत्म करते-करते अब भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राज में आरक्षण के हकदार दलितों को जिन्दा जलाया जाने लगा है।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “मैंने मोदी और गुरु गोलवलकर की दलित विरोधी किताब जलाने की मांग की थी, लेकिन इनके राज में तो दलितों को ही जिन्दा जलाया जाने लगा है।” लालू ने पटना में पत्रकारों से कहा हरियाणा में भाजपा की सरकार है। भाजपा के लोग यहां जंगलराज की बात कर रहे हैं, तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के राज में क्या हो रहा है| दलितों को जिन्दा जलाया जा रहा है। भाजपा को दलितों और गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है।

बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) के नेता नीतीश कुमार ने हरियाणा की घटना पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कहां गए ये कहने वाले कि हमारी सरकार बना दो सबकुछ ठीक हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के सुनपेड़ गांव में कुछ लोगों ने एक दलित के घर में आग लगा दी थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।

 

 

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending