Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

स्विगी फूड डिलिवरी के लिए 2,000 महिलाओं को जोड़ेगी

Published

on

Loading

 बेंगलुरू, 13 नवंबर (आईएएनएस)| प्रमुख फूड ऑडरिंग और डिलिवरी स्टार्टअप स्विगी ने मंगलवार को कहा कि वह अगले साल मार्च तक करीब 2,000 महिलाओं को डिलिवरी पार्टनर के रूप में अपने साथ जोड़ेगी।

 ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफार्म ने एक बयान में कहा, “अगले साल मार्च तक हमारी डिलिवरी टीम में करीब 2,000 महिलाएं शामिल होंगी। पिछले कुछ महीनों से हम इन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं।”

कंपनी ने समावेशी कार्यबल बनाने के लिए महिलाओं को देश भर में डिलिवरी टीम में शामिल करने का फैसला किया है।

वर्तमान में स्विगी के साथ करीब 60 महिलाएं जुड़ी हैं, जो 10 शहरों में फूड डिलिवरी की सेवाएं दे रही है, जिसमें अहमदाबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर और पुणे शामिल हैं।

दुनिया भर में डिलिवरी से जु़ड़े काम में महिलाएं कम ही शामिल होती हैं।

कंपनी ने कहा, “हम एक महिला हितैषी कामकाजी माहौल बना रहे हैं और उनकी किसी भी चिंता के समाधान के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन बना रहे हैं। साथ ही प्रबंधन की भूमिकाओं में भी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की नियुक्ति कर रहे हैं।”

कंपनी के 4,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending