Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

स्टॉर्मी डैनियल्स ने ट्रंप के वकील पर मानहानि का मामला दायर किया

Published

on

Loading

सैन फ्रांसिस्को, 27 मार्च (आईएएनएस)| पोर्न स्टार स्टार्मी डैनियल्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। पोर्न स्टार ने आरोप लगाया हुआ है कि उसके और डोनाल्ड ट्रंप के बीच यौन संबंध रह चुके हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मुकदमा उनके वकील माइकल एवेनट्टी ने कैलिफोर्निया में दाखिल किया। यह मुकदमा सीबीएस न्यूज द्वारा डैनियल्स के साथ साक्षात्कार के बाद किया गया है। इस साक्षात्कार में डैनियल्स ने एक दशक पहले ट्रंप के साथ अपने अंतरंग रिश्ते की चर्चा की। डैनियल्स का वास्तविक नाम स्टीफेनी क्लिफोर्ड है।

डैनियल्स की बातों को व्हाइट हाउस ने हमेशा गलत करार दिया है।

डैनियल्स द्वारा सोमवार को की गई कानूनी कार्रवाई ट्रंप, कोहेन और कोहेने की कंपनी के खिलाफ उठाया गया एक और कदम है। कोहेन ने कहा था कि कंपनी का गठन उन्होंने डेनियल्स को राष्ट्रपति चुनाव से पहले भुगतान के लिए किया था।

कोहेन, डेनियल्स के दावों को नकार चुके हैं लेकिन उन्होंने भुगतान करने की बात कबूल की। डेनियल्स द्वारा सोमवार को किए गए दावे में कहा गया है कि कोहेन द्वारा उनकी बातों से इनकार करना एक मानहानिकारक बयान है। इसमें कहा गया है कि यह आसानी से समझा जा सकता है कि कोहेन जो कहना चाहते हैं वह यह है कि डैनियल्स झूठी हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending