Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोशल मीडिया की लत छुड़ाने के लिए शिबानी ने लॉन्च किया गीत

Published

on

Loading

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)| ‘सजना’ की चर्चित गायिका शिबानी कश्यप ने नया गीत ‘वानाबे फ्री’ जारी किया है। इसका उद्देश्य लोगों की सोशल मीडिया की लत छुड़ाना है।

कश्यप द्वारा रचित गीत के बोल रश्मी वीराज ने लिखे हैं। यह गीत जनवरी के अंत तक जी म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज होगा।

कश्यप ने कहा, इस गीत के साथ मैं युवाओं तक पहुंचना चाहती हूं जो खतरनाक स्तर पर सोशल मीडिया के आदी हो चुके हैं। आशा है कि यह लोगों को अपना तरीका बदलने और अपने दोस्तों और परिवार के प्रति अधिक जिम्मेदार बनने के लिए प्रभावित करेगा।

जिस तरह से दुनिया बदल रही है, जिसमें लोगों के सोशल मीडिया स्टेटस के आधार पर मानवीय भावनाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है, कॉफी का मजा उठाते हुए बातचीत करने के स्थान पर वीडिया कॉल का चलन शुरू हो गया है और रिश्ते लिखित बातचीत पर आधारित होने लगे हैं, ऐसी स्थिति में कश्यप को उम्मीद है कि यह गाना लोगों को मानवीय स्नेह और भावनाओं का महत्व महसूस कराने में मदद करेगा।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending