Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सुखोई की तलाश में भारत की मदद को तैयार : चीन

Published

on

Loading

बीजिंग, 26 मई (आईएएनएस)| चीन ने कहा है कि लापता सुखोई-30 लड़ाकू विमान तथा उसके दो पायलटों की तलाश के लिए अगर भारत ने उसकी मदद मांगी तो वह इसके लिए तैयार है। वहीं विमान का मलबा शुक्रवार को घने जंगली इलाके में देख लिया गया है।

मंगलवार को लापता हुए विमान के पायलटों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग से यह सवाल पूछे जाने पर कि अगर भारत लापता पायलटों की तलाश के लिए चीन की मदद मांगता है तो वह क्या कहेंगे? उन्होंने कहा, फिलहाल सहायता के लिए हमें भारत की तरफ से कोई अनुरोध नहीं मिला है। अगर कोई अनुरोध मिलता है, तो चीन मानवीय आधार पर मदद करेगा।

लू ने कहा, हालांकि, हम चाहे जो करें, इससे भारत-चीन सीमा के प्रासंगिक हिस्से पर अपना रुख नहीं बदलेंगे।

बुधवार को चीन ने उस वक्त बेहद रूखी प्रतिक्रिया दी थी, जब पूछा गया था कि क्या वह भारत के लापता विमान की तलाश में मदद करेगा, जो मंगलवार को भारत-चीन सीमा पर लापता हो गया। चीन ने भारत को सीमाई इलाकों में शांति भंग न करने की हिदायत दी थी।

भारत में अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को विमान का मलबा वहीं पाया गया, जहां से उसका संपर्क टूटा था। भारतीय वायुसेना का विमान अरुणाचल प्रदेश में चीन के निकट डौलासांग इलाके में तेजपुर से 60 किलोमीटर की दूरी पर लापता हो गया था।

सुखोई-30 ने भारतीय वायुसेना के तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी। सुबह 9.30 बजे के आसपास वह अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा से 172 किलोमीटर की दूरी पर था। विमान 23 मई को प्रशिक्षण मिशन पर था।

पूर्वाह्न 11.10 बजे के आसपास उसका रेडियो पर राडार से संपर्क टूट गया था।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending