Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सावन का पहला सोमवार आज, उप्र के शिवालयों में उमड़ी भीड़

Published

on

Loading

लखनऊ, 10 जुलाई (आईएएनएस)| सावन के पहले सोमवार पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश शहरों में शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। वाराणसी, कानपुर, मेरठ, इलाहाबाद और झांसी सहित कई स्थानों पर शिव भक्त सुबह से ही बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। सावन के पवित्र महीने को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

आज सावन का पहला सोमवार है, जिस वजह से मंदिरों में तड़के 4.30 बजे ही जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। गंगा तट हो या शहर का कोई भी मार्ग हर ओर ‘बोल-बम, बोल-बम’ का नारा बुलंद रहा। कांधे पर कांवर उठाए हजारों कांवरिये काशी में नजर आए।

काशी के अलावा इलाहाबाद में भी मनकामेश्वर धाम में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग दर्शन पूजन के लिए कतारों में खड़े हैं। इस दौरान पूरा माहौल भोलेनाथ की जयकरों से गूंजायमान रहा। लखनउ में भी लोग उत्साह के साथ बाबा के दर्शन के लिए शिवालयों के बाहर लंबी कतारों में खड़े हैं।

ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक, सोमवार से ही सावन माह की शुरुआत हो गई है और समापन भी सोमवार को ही होगा, जो काफी शुभ है। पं़ मुरारी पांडेय के मुताबिक, सावन की शुरुआत 10 जुलाई से हुई और सात अगस्त को रक्षाबंधन यानी सावन पूर्णिमा है। इनका दावा है कि इस बार के सावन में 50 साल बाद विशेष संयोग बना है।

ज्योतिषाचार्य जितेंद्र शुक्ल बताते हैं कि काफी सालों बाद इस बार सावन मास में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। खास बात यह कि वैधृति योग के साथ सावन प्रारंभ हो रहा है और आयुष्मान योग के साथ इस मास की समाप्ति होगी। सोमवार, सावन मास, वैधृति योग व आयुष्मान योग सभी के मालिक स्वत: शिव हैं। इसी वजह से इस बार का सावन खास है।

उन्होंने बताया कि सोमवार के दिन महादेव की आराधना से शिव और शक्ति दोनों प्रसन्न होते हैं। इनकी कृपा से दैविक, दैहिक और भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending