Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सारा के साथ वक्त गुजार रहे हैरी!

Published

on

singer harry styles

Loading

न्यूयार्क। गायक हैरी स्टाइल्स इन दिनों विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल सारा सैंपायो के साथ वक्त गुजार रहे हैं। दोनों को यहां एक होटल में साथ देखा गया था।

21 वर्षीय हैरी गुरुवार को मैनहट्टन में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। उन्होंने लाल रंग की कमीज पहन रखी थी और पार्टी में पुर्तगाली मॉडल सारा भी उनके साथ थीं। हैरी और सारा को लुडलॉ होटल के बाहर एक-दूसरे से प्यार जताते और चूमते हुए भी देखा गया।

एक सूत्र ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया, “विदा होते समय जिस तरह से दोनों एक दूसरे के गले लग रहे थे और एक दूसरे को चूम रहे थे, उससे लगता है कि उनके बीच कुछ चल रहा है। यहीं नहीं, सारा जाने के बाद फिर से हैरी के पास लौटी थीं और फिर दोनों ने साथ वक्त गुजारा।”

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending