Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘सारांश’ ने मेरी जिंदगी बदल दी : अनुपम खेर

Published

on

Loading

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)| अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि 1984 में बनी फिल्म ‘सारांश’ ने उनकी जिंदगी बदल दी।

अनुपम ने उन पर भरोसा करने के लिए फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट को धन्यवाद दिया। अनुपम ने बुधवार रात को ट्विटर पर फिल्म का एक दृश्य साझा किया।

फिल्म के क्लिप के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 32 साल पहले ‘सारांश’ के इस दृश्य ने मेरी जिंदगी बदल दी थी। मैं उस समय 28 साल का था। महेश भट्ट साहब आपके विश्वास के लिए आपका और पहली फिल्म के लिए राजश्री का धन्यवाद।

भट्ट द्वारा निर्देशित ‘सारांश’ एक सेवानिवृत्त स्कूल अध्यापक और उसकी पत्नी की कहानी है, जिनके इकलौते बेटे की न्यूयॉर्क में मौत हो जाती है।

अनुपम इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा वह एक अन्य फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में भी नजर आएंगे।

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ एक राजनीतिक फिल्म है। इसमें अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म का लेखन और सह निर्माण हंसल मेहता ने किया है और इसके निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे हैं। फिल्म इसी शीर्षक वाले संजय बारु के 2014 के संस्मरण पर आधारित है। बारु मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending