Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

साथ थे तो प्रशंसा करते थे अब निंदा करते नहीं थकते : नीतीश

Published

on

Loading

मोतिहारी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विधानसभा चुनाव में नकारात्मक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कल जब साथ थे तब प्रशंसा करते नहीं थकते थे और आज अलग होने के बाद निंदा करते नहीं थकते। पूर्वी चंपारण जिले के चकिया में बुधवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि अब उल्टे केंद्र के मंत्री दाल की बढ़ी कीमत के लिए राज्य सरकार को दोषी बता रहे हैं।

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार को पहले ही अनुमान लगाना चाहिए था कि इस साल दाल की उपज कम होने वाली है और इसी अनुरूप कदम उठाना चाहिए था।” नीतीश ने कहा कि भाजपा के लोग जमाखोरी का काम करते हैं। बिहार के व्यापारी अपेक्षाकृत ज्यादा ईमानदारी से काम करते हैं। भाजपा व्यापारियों से वोट भी ले लेती है और उन्हें गाली भी देती है।

उन्होंने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए और भाजपा के नेता एक बार फिर वादा करने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कहा गया था कि विदेशों में जमा काला धन लाएंगे और सभी लोगों के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा होंगे।

सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि काला धन लाने के वादे का क्या हुआ? कितने लोगों के खाते में 15 लाख रुपये जमा हुए? नरेंद्र मोदी कहते थे कि हमारी सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार देंगे, कितने लोगों को नौकरी मिली? बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए 12 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है। पहले और दूसरे चरण में 81 सीटों पर मतदान हो चुका है। सभी सीटों के लिए मतगणना आठ नवंबर को होगी।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending