Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सागर में दो गुटों में संघर्ष, थाना प्रभारी सहित 5 घायल

Published

on

Loading

Hinsaसागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में थाना प्रभारी सहित पांच लोग घायल हुए हैं।

बंडा क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) एस.एस उइके ने मंगलवार को बताया, शाहगढ़ थाना क्षेत्र में दो गुटों में काफी समय से विवाद चल रहा है। सोमवार रात को इन गुटों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे थाना प्रभारी आशाराम अहिरवार और दोनों गुटों के दो-दो लोग घायल हो गए।

उइके के अनुसार, दोनों गुटों के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मारपीट की घटना देवी प्रतिमा स्थल के पास में हुई है। थाना प्रभारी के अलावा किसी अन्य पुलिसकर्मी को कोई चोट नहीं आई है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending