Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सहारा समूह की एंबी वैली नीलाम होगी

Published

on

Loading

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)| बंबई उच्च न्यायालय ने सुब्रत रॉय के स्वामित्व वाले सहारा समूह को झटका देते हुए सोमवार को महाराष्ट्र में एंबी वैली परियोजना की नीलामी का नोटिस जारी किया है। एंबी वैली परियोजना के आधिकारिक परिसमापक (ऑफिशियल लिक्विडेटर) ने इस नीलामी का आरक्षित मूल्य 37,392 करोड़ रुपये रखा है।

इस नीलामी से प्राप्त धनराशि से आंशिक रूप से कर्जदाताओं और निवेशकों के घाटे की भरपाई की जाएगी।

इससे तीन दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा समूह की नीलामी पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था।

बंबई उच्च न्यायालय के ओएल विनोद शर्मा ने सोमवार को मीडिया में नीलामी के नोटिस जारी किए।

ओएल के मुताबिक, संपत्तियों को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जो दो दिनों तक चलेगी।

सहारा समूह के एक अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में उक्त बोली लगाने वालों का सत्यापन होगा। इस चरण को पार करने के बाद बोली लगाने वाले 15 फीसदी के आरक्षित मूल्य के साथ अपनी बोली लगाएंगे।

इस परियोजना की 8,493.163 एकड़ में फैली संपत्ति की नीलामी होगी।

बाजार सूत्रों का कहना है कि इन संपत्तियों का वास्तविक बाजार मूल्य आरक्षित मूल्य से तीन गुना अधिक या 100,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।

ओएल ने संपत्ति के संभावित बोली लगाने वालों के लिए संपत्ति के बारे में कहा कि यह सहयाद्री पहाड़ी श्रृंखला पर प्रकृति की गोद में स्थित है।

Continue Reading

नेशनल

गुजरात: राजकोट के गेम जोन में आग से अबतक 30 की मौत, मृतकों में 12 बच्चे भी शामिल

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात के राजकोट में नाना मोवा रोड पर स्थित एक निजी गेम जोन में आग लगने से 30 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। अग्निकांड में अभी सात लापता हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। चश्मदीद के मुताबिक- कालावड रोड स्थित इस गेम जोन में वीकेंड की वजह से 500 रुपए का टिकट 99 रुपए में दिया जा रहा था, इसलिए भीड़ ज्यादा थी। टीआरपी गेम जोन के मालिक युवराज सिंह सोलंकी, पार्टनर प्रकाश जैन, राहुल राठौड़ और मैनेजर नीतिन जैन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद चारों ने फोन बंद कर लिया था।

टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लगने से पूरा गेम जोन जलकर खाक हो गया है। दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान मुश्किल है। ऐसे डीएनए टेस्ट के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस हादसे पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शोक व्यक्त किया है।

राजकोट के निजी गेम में जैसे आग लगने की घटना सामने आई वैसे ही प्रशासन ने तमाम उपाय किए लेकिन गर्मी के मौसम में आग इतनी ज्यादा भड़की कि अंदर फंसे लोगों को बाहर नहीं निकाला जा जका। सूचना पर अभिभावकों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों हाथ जोड़कर प्रार्थन करते रहे लेकिन 30 की मौत फिर भी हो गई। इस दुखद हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने संज्ञान लिया है।

गर्मियों की छुट्‌टी के चलते गेमजोन में बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे। आग लगने के वक्त अंदर कितने लोग थे, इसकी सटीक जानकारी शाम साढ़े आठ बजे तक नहीं मिल पाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक गेमजोन में एसी कंप्रेसर फटने के बाद आग लगी। अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शाम करीब 4 से 4.30 बजे के बीच लगी आग पर तीन घंटे के भीतर काबू पा लिया गया, लेकिन मलबे को हटाने और यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी रहा कि गेम जोन में कोई फंसा तो नहीं है। राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने कहा कि जो बच्चे फिलहाल लापता हैं, उन्हें ढूंढने और मृतकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading

Trending