Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान नहीं करेंगे बौने का किरदार

Published

on

Loading

फिल्म निर्देशक आनंद एल. राय ने कहा कि सुपरस्टार सलमान खान ने उनकी अगली फिल्म में बौने की भूमिका करने से मना कर दिया है, लेकिन यह फिल्म जगत में एक सामान्य बात है। आनंद ने मंगलवार रात ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ की कामयाबी के जश्न में आयोजित पार्टी में इस बात की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, “आप एक ऐसे पेशे में हैं, जिसमें आप कहानी सुनाते हैं, फिल्मों पर काम करते हैं, पटकथा पर काम करते हैं, अभिनेताओं के पास जाते हैं, कभी उन्हें कहानी पसंद आती है, कभी नहीं आती। यह इस पेशे की सामान्य बात है।”

महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले आनंद ने 2011 में फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ बनाई थी, जो काफी पसंद की गई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘रांझणा’ से भी दर्शकों का दिल जीता और अब वह अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending