Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान खान ने दिखाया ‘रेस 3’ का फर्स्ट लुक

Published

on

Loading

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)| सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग के आखिरी दिन अपनी आने वाली फिल्म ‘रेस 3’ की पहली झलक दिखाई। सलमान ने सोमवार को फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ से एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें अपने हाथों में बजूका पकड़े हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने फोटो पर कैप्शन दिया, ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग का आखिरी दिन और कुछ ही देर में आपके साथ ‘रेस 3’ के पहले दिन की तस्वीर साझा करुं गा।

उन्होंने बाद में एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्हें काली कमीज और गहरे नीले ब्लेजर पहने कैमरे की तरफ बंदूक पकड़े हुए देखा जा सकता है।

सलमान ने तस्वीर को कैप्शन दिया, और ‘रेस 3’ की शुरुआत।

टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत, ‘रेस 3’ के निर्माता रमेश एस तौरानी है। इसमें सकीब सलीम, बॉबी देओल और डेजी शाह भी शामिल दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending