Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सपूत को विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, सीएम से बात करने के बाद ही हुआ अंतिम संस्कार

Published

on

Loading

लखनऊ/देवरिया। जम्मू एवं कश्मीर में पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना के हमले में शहीद हुए प्रेमसागर का देवरिया जिले के टिकमपार स्थित उनके पैतृक गांव में बुधवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। गांव के श्मशानघाट पर ही शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई से पूर्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने साथी को सलामी दी।

शहीद का पार्थिव शरीर लेकर मंगलवार की शाम करीब छह बजे सेना का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में पहुंचा। यहां प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने हेलीकॉप्टर से एंबुलेंस तक शव को कंधा दिया।

शहीद के परिजनों ने पहले तो मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। रात करीब दो बजे कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शहीद के बड़े बेटे ईश्वर की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कराई, तब वे लोग अंतिम संस्कार को तैयार हुए।

पार्थिव शरीर के पहुंचते ही शहीद के अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ पड़ा। गम से भरे आक्रोशित लोग ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगा रहे थे।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending