Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सपा को झटका, राकांपा तीसरे मोर्चे से हुआ अलग

Published

on

Loading

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच में ही समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व में बना तीसरा मोर्चा बिखर गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने तीसरे मोर्चे से नाता तोड़ गुरुवार को अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद तारिक अनवर ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में तीसरे मोर्चे से राकांपा के अलग होने की घोषणा करते हुए कहा कि तीसरा मोर्चा एक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा था, जिसमें सबसे बड़ी पार्टी सपा थी।

अनवर ने कहा, “सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भाजपा के पक्ष में लहर चलने की बात कह अपरोक्ष रूप से भाजपा के चुनाव में जीत को समर्थन दिया है। राकांपा किसी भी सूरत में भाजपा के साथ जाने वाली पार्टी या गठबंधन के साथ नहीं रह सकती है।” उन्होंने कहा कि पार्टी अब बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी, सपा, राकांपा, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), समरस समाज पार्टी और समाजवादी जनता दल मिलकर तीसरे मोर्चे के तहत चुनाव मैदान में उतरी थी। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए 12 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के तहत सोमवार को 49 सीटों पर मतदान हो चुका है। सभी सीटों की मतगणना आठ नवंबर को होगी।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending