Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हुई सनातन एकता यात्रा

Published

on

Loading

sanatan yatraलखनऊ। हिंदुत्व की रक्षा और विकास को लेकर सनातन महासभा सनातन की ओर से ‘सनातन एकता यात्रा’ रविवार को लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हुई। इसमें सनातन महासभा के अलावा कई अन्य संस्थाएं सहयोग दे रही हैं।

यात्रा के संयोजक डॉ. प्रवीण ने बताया कि रविवार को सुबह हनुमान सेतु से यात्रा शुरू हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कारों का काफिला मौजूद था। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। स्वागत कपूरथला, इन्दिरानगर, पॉलिटेक्निक, बी.बी.डी.इसके बाद बाराबंकी, सुहवल में हुआ। फैजाबाद व्यापार मंडल फूलो की वर्षा के साथ फैजाबाद और अयोध्या में स्वागत करेगा।

प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत में विकास के साथ जाति रहित सनातन राष्ट्र की सथापना, संस्कारों और संस्कृति का विस्तार हो। इस यात्रा श्रीराम जन्म भूमि के दर्शन और सरयू तट पर महाआरती करने के बाद खत्म होगी। इस यात्रा में पूज्य पुरुषोत्तम रामानुजाचार्य जी महाराज के साथ तमाम संत भी शामिल हैं।

यात्रा के अंत में श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष व बड़ी छावनी के महंत पूज्य नृत्यगोपाल दास जी महाराज और पूज्य वेदांती जी महाराज सहित अयोध्या के तमाम संतों के साथ सनातन महासभा लाल ब्रिगेड के सदस्य भी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending