Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

सद्भावना के लिए 9 अप्रैल को रखें व्रत : राहुल

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं को समाज के विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव की रक्षा करने और उसे बढ़ाने के लिए नौ अप्रैल को देश भर में व्रत का आयोजन करने के लिए कहा है।

कांग्रेस ने केंद्र और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश सरकारों पर दो अप्रैल को हुई हिंसा को रोकने में असमर्थ होने का आरोप लगाया है। सर्वोच्च न्यायायल के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम में संशोधन के निर्णय के विरोध में देश भर के दलित संगठनों ने दो अप्रैल को ‘भारत बंद’ का आवाह्न किया था।

गांधी का निर्णय पार्टी महासचिव अशोक गहलोत द्वारा पत्र के माध्यम से पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और विभिन्न राज्यों में पार्टी के विधान परिषद नेताओं को भेज दिया गया है।

पत्र में लिखा है, कांग्रेस अध्यक्ष ने नौ अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों पर व्रत आयोजन कराने का निर्णय लिया है। देश की आत्मा में शांति और सद्भाव है और इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है।

पत्र में आगे लिखा है, दो अप्रैल की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के सामाजिक ढांचे के लिए यह बहुत खतरनाक है। स्पष्ट है कि भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकारों ने हिंसा से निपटने के लिए उचित कदम नहीं उठाए। इसलिए इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस द्वारा देश का नेतृत्व करना और भी जरूरी हो गया है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending