Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सडक़ हादसे में यूपी के प्रमुख सूचना सचिव नवनीत सहगत सहित 5 घायल

Published

on

Loading

Navneet sehgalलखनऊ/उन्नाव। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (सूचना) नवनीत सहगल सहित पांच लोग सडक़ हादसे में घायल हो गए। हादसा शुक्रवार की दोपहर उन्नाव जिले के हसनगंज के औरास इलाके में हुआ। सहगल की कार में सवार पत्रकार मोहित दुबे भी घायल हो गए। जिस कार ने उनकी कार में टक्कर मारी, उसमें सवार प्रशांत श्रीवास्तव व सुकांत श्रीवास्तव नामक दो व्यक्ति भी घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ, जब सहगल आगरा एक्सप्रेस-वे पर फाइटर प्लेन की लैंडिंग का निरीक्षक करने के बाद लौट रहे थे। हादसे में उनके गनर और चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही उन्नाव के एसपी और डीएम घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच सहगल को एयर-एम्बुलेंस से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने बताया कि सहगल नए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर आयोजित एयर शो के बाद कार से लखनऊ लौट रहे थे। औरास इलाके में अटिया गांव के पास कानपुर की ओर जा रही एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे सहगल के अलावा उनके चालक, गनर समेत चार लोग घायल हो गए।

घायलों को पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश की देखरेख में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सहगल को गंभीर चोट आई है। हालांकि वह बातचीत करने की स्थिति में हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending