Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

सड़क दुर्घटना में घायल कंबोडिया के प्रिंस की हालत स्थिर

Published

on

Loading

नोम पेन्ह, 18 जून (आईएएनएस)| सड़क दुर्घटना में घायल हुए कंबोडिया के प्रिंस नोरोदम रनरिद्ध को थाइलैंड के अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी। फनसिंपेक पार्टी के अध्यक्ष रनरिद्ध रविवार को सिहानौक प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनकी पत्नी ओक फल्ला (39) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

फनसिंपेक पार्टी के महासचिव यिम सावी ने सिन्हुआ को बताया कि प्रिंस की कुछ पसलियां टूट गई हैं और उनकी दायीं जांघ की हड्डी टूट गई है।

कंबोडिया में 29 जुलाई को होने वाले आम चुनावों में प्रिंस और उनकी पत्नी चुनाव लड़ने वाले थे।

रनरिद्ध दिवंगत राजा नोरोडम सिहनौक के बेटे हैं।

वे अपने सौतेले भाई किंग नोरोडम सिहामोनी की ‘सर्वोच्च गुप्त सलाहकार परिषद’ के भी अध्यक्ष हैं।

प्रिंस 1993 से 1997 तक उप प्रधानमंत्री रहे तथा 1998 से 2006 तक नेशनल असेंबली के अध्यक्ष रहे।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending