Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

संरा में उच्च पदस्थ भारतीय को अधिक जिम्मेदारी मिली

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र, 7 जुलाई (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र में उच्च पदस्थ भारतीय अतुल खरे नवनिर्मित डिपार्टमेंट ऑफ ऑपरेशनल सर्विस(डीओएस) का प्रभार संभालेंगे। इनकी भूमिका संयुक्त राष्ट्र में सभी को, खासकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्रों पर लॉजिस्टिक सहायता मुहैया कराने की होगी।

खरे डिपार्टमेंट ऑफ फील्ड सर्विस(डीएफएस) के प्रमुख हैं, जिसे अब नए विभाग में जोड़ दिया गया है। महासभा ने गुरुवार को इस विभाग के पुनर्गठन की मंजूरी दी थी, जोकि महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की संयुक्त राष्ट्र को सरल बनाने की महत्वाकांक्षी सुधार योजना का हिस्सा है।

खरे महासचिव की अध्यक्षता वाले संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के उच्चस्तरीय निकाय ‘वरिष्ठ प्रबंधक समूह’ के सदस्य और उप महासचिव हैं। इस स्तर पर पहुंचने वाले वह केवल एकमात्र भारतीय हैं।

संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के प्रवक्ता निक बिर्नबैक ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, डीएफएस केवल संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में लॉजिस्टिक सहायता पहुंचाता है, लेकिन अब खरे की अगुवाई में डीओएस फील्ड मिशन, विभागों, कार्यालयों, क्षेत्रीय आयोगों और प्राधिकरण समेत सभी सचिवालयों को सेवा पहुंचाएगा।

उन्होंने कहा, डीओएस संयुक्त राष्ट्र सचिवालय का परिचालन शाखा बन गया है, जो प्रबंधकों, संचालन सेवाओं और लेन-देन सेवाओं को सलाह मुहैया कराएगा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending