Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

श्रीनगर में सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंध

Published

on

Loading

श्रीनगर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)| प्रशासन ने अलगाववादियों द्वारा आहूत प्रदर्शनों के मद्देनजर एहतियात के तौर पर श्रीनगर के कई हिस्सों में शुक्रवार को प्रतिबंध लगाया है। पुलिस का कहना है कि खानयार, नौहट्टा, रैनवाड़ी, एम.आर.गंज,, सफा कदल, मैसूमा और क्रालखंड के अधिकार क्षेत्रों में शुक्रवार को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस ने कहा, ये प्रतिबंध शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाए गए हैं।

घाटी में बीते एक महीने में चोटी कटने की दर्जनभर से ज्यादा घटनाएं हुई हैं लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की मदद के बजाए स्थानीय लोग निर्दोष लोगों की पिटाई कर रहे हैं।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending