Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

श्रीनगर में भाजपा का झंडा फहराने पर पुलिस से झड़प

Published

on

Loading

श्रीनगर| श्रीनगर के लाल चौक पर शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता द्वारा पार्टी का झंडा फहराए जाने के बाद युवा प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़ंप हो गई। इस घटना के विरोध में शहर बंद रहा। शहर के मैसूमा इलाके में युवाओं द्वारा पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों पर पथराव किए जाने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़े।

पुलिस द्वारा खदेड़े जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी गोलबंद होते रहे और पुलिस तथा सुरक्षा बलों के साथ बार-बार भिड़ते रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के बीचोबीच लाल चौक स्थित क्लॉक टॉवर पर पार्टी का झंडा फहराया। इसके बाद से स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जो घंटों जारी रही।

बीफ पार्टी देने के मुद्दे पर विधानसभा में भाजपा के एक विधायक द्वारा अपने समकक्ष के साथ हाथापाई किए जाने के बाद सदन में जोरदार हंगामे अगले दिन लाल चौक पर स्थिति तनावपूर्ण हो जाने के बाद शहर में दुकानें व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

 

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending