Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शी के अमेरिकी दौरे से द्विपक्षीय निवेश संधि को बढ़ावा

Published

on

न्यूयॉर्क, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिकी दौरे, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं आर्थिक सहयोग, द्विपक्षीय निवेश संधि

Loading

न्यूयॉर्क। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आगामी अमेरिकी दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत आगे बढ़ेगी। चीन के एक विद्वान ने यहां शुक्रवार को यह बात कही। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं आर्थिक सहयोग की चीनी अकादमी के एक शोधकर्ता हुओ जिआनगु ने कहा कि निवेश सहयोग के विस्तार से चीन-अमेरिकी संबंधों में मजबूती आएगी। शी के अमेरिकी दौरे से पहले चीन-अमेरिकी संबंधों पर अपने विचारों को साझा करने के लिए चीन और अमेरिका के विश्वविद्यालयों के विद्वान, अनुसंधान संस्थान और विचारकों ने यहां चर्चा में हिस्सा लिया।

उन्होंने चीन में सुधारों, एशिया प्रशांत आर्थिक एवं व्यापार सहयोग और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। चीन के रेनमिन विश्वविद्यालय में चोंगयांग इंस्टीट्यूट फॉर फाइनेंशियल स्टडीज के कार्यकारी निदेशक वांग वेन ने कहा कि चीन-अमेरिका के मौजूदा संबंध ऐतिहासिक स्तर पर हैं, जहां उनके बीच व्यापक सहयोग है। उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका संबंधों को मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत हैं।

शी का अमेरिकी दौरा इसी तरह के संबंध की पुष्टि करता है। कुछ अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि उन्हें वार्ताओं के जरिए चीन के सुधारों की गहरी और व्यापक समझ हुई है और वे अर्थव्यवस्था एवं व्यापार, जलवायु परिवर्तन और अन्य मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग के पहलुओं के बारे में अधिक विश्वस्त हो गए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending