Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शिवसेना ने उठाया मुस्लिम जनसंख्या का मुद्दा, कहा- हिंदू राष्ट्र पर करना चाहते हैं कब्जा

Published

on

uddhav-thackeray

Loading

मुंबई। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों में बनी रहने वाली शिवसेना का एक और बेजा बयान सामने आया है। महाराष्ट्र में भाजपा सरकार की सहयोगी शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में मुसलमानों की जनसंख्या का मामला जोरशोर से उठाया है। शिवसेना ने सामना में लिखा है कि मुसलमान हिंदू राष्ट्र पर कब्जा करना चाहते हैं।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में लिखा कि देश में मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या के कारण देश की एकता में दरार आ सकती है। ऐसी स्थिति में मुसलमान देश के कानून का पालन करें और परिवार नियोजन का रास्ता अपनाएं। राजग सरकार में शामिल शिवसेना के अनुसार, मुसलमानों को यह बात पीएम नरेंद्र मोदी को कहनी होगी। शिवसेना ने असम व नॉर्थ ईस्ट राज्यों में मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या का जिक्र करते हुए हरियाणा व दिल्ली जैसे राज्यों में मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या का मामला भी उठाया है। संपादकीय में लिखा गया है कि हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में भी मुसलमानों की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। ये हिंदू राष्ट्र पर कब्जा करना चाहते हैं।

बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा मदरसों को स्कूल कैटिगरी से बाहर करने का भी शिवसेना ने समर्थन किया था। शिवसेना ने कहा था कि सरकार ने अंग्रेजी, विज्ञान और गणित जैसे विषय नहीं पढ़ाने वाले मदरसों को अनौपचारिक स्कूल के रूप में मानने का फैसला किया है। इस पहल को दुर्भावना से प्रेरित या धार्मिक शिक्षा पर आघात के मकसद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इसे मुस्लिम बच्चों को मुख्यधारा में लाने के रूप में देखा जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending