Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शिवराज ने पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा की

Published

on

Loading

मंदसौर, 15 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार से दो दिनों के मंदसौर दौरे पर हैं। शिवराज ने गुरुवार को पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में शांति और सद्भावना की कामना की। मुख्यमंत्री चौहान आज सुबह पशुपतिनाथ के मंदिर पहुंचे और शिवलिंग की पूजा अर्चना करने के बाद आरती की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह बाबा के दरबार में राज्य की सुख-समृद्घि, शांति और सद्भावना की कामना करने आए हैं।

ज्ञात हो कि एक से 10 जून तक चले किसान आंदोलन के दौरान छह जून को मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी से पांच किसानों की जबकि एक किसान की पिटाई से मौत हो गई थी। इसके बाद यहां और अन्य स्थानों पर आगजनी की कई घटनाएं हुई, बाद में मंदसौर में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। बुधवार को चौहान मंदसौर पहुंचे और पीड़ित किसानों के घर गए।

चौहान ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन द्वारा घोषित एक करोड़ के मुआवजे की राशि उनके खातों में आ जाएगी और साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी। वहीं हिंसा में जिन दुकानदारों या अन्य लोगों की संपत्ति का नुकसान हुआ है, उनकी भी सरकार मदद करेगी।

चौहान का आज मंदसौर में दूसरा दिन है, वह यहां के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उसके बाद उज्जैन होते हुए भोपाल लौट आएंगे।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending