Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शिवपाल यादव ने किया ‘बाबरी मस्जिद’ फिल्म का शुभारम्भ

Published

on

Loading

Babri mosque movieइटावा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने शनिवार को मां कैलादेवी फिल्मस के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘बाबरी मस्जिद’ का शुभारम्भ इटावा क्लब प्रांगण में किया। इस मौके पर सभी कलाकारों का अपनी जन्मभूमि व कर्मभूमि इटावा में स्वागत व अभिनन्दन करते हुए कहा कि ये दिन इटावा के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। फिल्म ‘बाबरी मस्जिद’ में मुख्य भूमिका खिशारी लाल यादव व काजल रागवानी निभा रहे हैं। इनके अलावा त्रिशा खान, अवधेश मिश्रा, अनारा गुप्ता, बृजेश त्रिपाठी, रितु पाण्डेय व केके गोस्वामी भी अपने अभिनय के रंग बिखेरेंगे। फिल्म के निर्देशक देवेन्द्र पाण्डेय और निर्माता धीरेन्द्र चौबे हैं।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा व सद्भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा फिल्म व पर्यटन को काफी बढ़ावा दिया गया है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा नई फिल्म नीति लागू कर सूबे में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित किया है। इससे अभिनय के क्षेत्र में जुड़े बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा तथा देश-प्रदेश के लोग यहां की संस्कृति, सभ्यता तथा पर्यटन स्थलों के बारे में जान सकेंगे।

वरिष्ठ मंत्री शिवपाल ने कहा कि कलाकार अपने जीवन में बहुत संघर्ष करता है उसी तरह राजनीति में भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। राजनीति भी समाज सेवा का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिको लालच व द्वेश से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार लोगों को रोजगार दिया है तथा कौशल उन्नयन कार्यक्रम के द्वारा उन्हें विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित कर स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया है।

इस मौके पर मौजूद मेहमान कलाकारों ने अपने गीत, अभिनय व संवाद से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी व हिन्दी फिल्म के स्टार कलाकार रवि किशन, गीतकार प्रवीन भारद्वाज, एमएलसी रामनरेश मिनी, सदर विधायक रघुराज शाक्य, विधायक भरथना सुखदेवी वर्मा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उमेश दीक्षित, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिलाधिकारी शमीम अहमद खान, एसएसपी एन. कोलान्चि सहित गण्यमान्य नागरिक व भारी संख्या में जनसमूह मौजूद रहा।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending