Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शिंजो अबे सत्तारूढ़ एलडीपी के अध्यक्ष चुने गए

Published

on

Loading

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे फिर से सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष चुन लिए गए। नए अध्यक्ष के रूप में शिंजो का चुनाव बिना मतदान के हुआ, क्योंकि पार्टी के किसी सदस्य ने 20 सितंबर को आयोजित राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए दावेदारी पेश नहीं की। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एलडीपी ने उम्मीदवारी का आवेदन सौंपने के लिए सदस्यों को मंगलवार सुबह आठ बजे से 8.30 बजे तक का समय दिया था। शुरुआत में वरिष्ठ सांसद सेइको नोडा ने शिंजो को चुनौती देने की मंशा जताई थी, लेकिन चुनाव में दावेदारी के लिए अनिवार्य 20 सांसदों का समर्थन नहीं जुटा पाने के बाद आखिर में उन्हें अपनी दावेदारी वापस लेनी पड़ी।

एलडीपी के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में शिंजो अबे का मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है, लेकिन फिर से अध्यक्ष चुने जाने के साथ उनका कार्यकाल अगले सालों के लिए बढ़ गया है, जो सितंबर 2018 में समाप्त होगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending