Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहरुख मेरे पसंदीदा हीरो : आतिया शेट्टी

Published

on

Loading

मुंबई। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हीरो’ के साथ अभिनेत्री आतिया शेट्टी बॉलीवुड में पर्दापण करने जा रही हैं। उनका कहना है कि सुपरस्टार शाहरुख खान उनके पसंदीदा हीरो हैं।

ग्रेजिया पत्रिका के नवीनतम अंक की कवर लांचिंग पर आतिया ने कहा, “शाहरुख खान मेरे पसंदीदा हैं। मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। उनकी फिल्में ‘कल हो न हो’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ और उनकी सभी फिल्मों की वजह से वो मेरे पसंदीदा हैं।”

मीडिया से बातचीत के दौरान अथिया ने कहा कि फैशन के मामले में करीना कपूर उनकी पसंदीदा हैं। उन्होंने कहा, “मुझे फैशन पत्रिका जैसे ग्रेजिया, फोर्बेस, बोग पसंद है। मैं इन्हें इकट्ठा करती हूं और यह सचमुच मुझे प्रेरित करने में मदद करती है। फैशन के मामले में करीना कपूर मेरी पसंदीदा हैं।” सलमान और शाहरुख खान के बीच तुलना के सवाल पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी, “सलमान सर मेरे हमेशा पसंदीदा है। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।” ‘हीरो’ सलमान खान द्वारा सह-संपादित है। यह 11 सितंबर सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। इसमें आतिया के साथ सूरज पंचोली के बेटे आदित्य पंचोली भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending