Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शादी के चार दिन बाद खुला इस दुल्हन का राज़, जिसने भी सुना हो गया हैरान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो पहले तो लोगों को बेवक़ूफ़ बनाकर उनसे शादी करती, उसके बाद सारा माल समेटकर चंपत हो जाती। बताया जा रहा है कि इस तरह वह कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। इस मामले में पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये लोग गिरोह के रूप में काम करते हुए पहले ऐसे लोगों को ढूंढते हैं, जिन्हें शादी करनी हो। शादी कराने के नाम पर उनसे हजारों रुपए ऐंठ लेते हैं। शादी के बाद दुल्हन कुछ दिन दूल्हे के साथ रहती है और मौक़ा देखकर सारा माल लेकर चंपत हो जाती है।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को महेश नाम के एक युवक ने बेरछा थाने में शिकायत की थी। उसने पुलिस को बताया था कि गांव के ही कुछ लोगों के माध्यम से उसने एक युवती से शादी की थी लेकिन शादी के चार दिन बाद ही उसकी पत्नी घर से गहने व अन्य कीमती सामान चुराकर गायब हो गई।

पुलिस ने जब मामले की तहकीकात करनी शुरू की तो उसके होश उड़ गए। पुलिस को पता चला कि उक्त महिला इसी तरह कई अन्य लोगों को भी ऐसे ही बेवक़ूफ़ बना चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर पूरे गिरोह को धर दबोचा।

 

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending