Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

वॉरशिप INS बेतवा मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त, दो नौसैनिकों की मौत, 15 अन्य घायल

Published

on

Loading

ins-betwa accidentमुंबई/दिल्ली। मिसाइल से लैस युद्धपोत ‘आईएनएस बेतवा’ सोमवार को नौसेना गोदी से निकालते समय फिसल गया, जिसके कारण दो नौसैनिकों की मौत हो गई और कम से कम 15 अन्य लोग घायल हो गए। मुंबई गोदी में युद्धपोत का मरम्मत कार्य चल रहा था। एक अधिकारिक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। घटना का एक पीड़ित जहाज के अंदर ही था, जब यह उसकी तरफ ही गिरा, जबकि दूसरा पानी में बह गया। नौसेना के गोताखोर उसकी तलाशी में जुटे हैं।

घटनास्थल से अन्य 15 लोगों को बचाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना अपराह्न् करीब 1.50 बजे हुई, जब 126 मीटर लंबे, 3800 टन वाला जहाज गोदी की छत से टकराकर फिसल गया। उन्होंने कहा, “नौसेना गोदी मुंबई से आईएनएस बेतवा को सोमवार को निकालते समय यह हादसा हुआ।”

भारतीय नौसेना के एक बयान में कहा गया है, “यह घटना जहाज को निकालते समय हुई, जिसमें डॉक ब्लॉक प्रणाली के विफल होने का संदेह जताया गया।” नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि 15 कर्मियों को डॉक स्थल से बचाया गया। इन्हें मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। चालक दल के दो गायब सदस्यों के खोज में गोताखोर लगे हुए हैं।

बह्मपुत्र मिसाइल से लैस 3800 टन वजनी इस युद्धपोत के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसे भारतीय नौसेना में जुलाई 2004 में शामिल किया गया था।

Continue Reading

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending