Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वैशाली में बनेगा बुद्ध स्तूप : नीतीश

Published

on

Loading

मोतिहारी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां सोमवार को वैशाली में 75 एकड़ भूमि में बुद्ध स्तूप का निर्माण कराने की घोषणा की और कहा कि यह पूरी तरह पत्थर से निर्मित होगा। वैशाली में ही बौद्ध दर्शन पर आधारित संग्रहालय की स्थापना भी की जाएगी। पूर्वी चंपारण जिले के कनछेदवा में ‘अशोक बुद्ध विहार’ के लोकर्पण समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार हमेशा प्रासंगिक रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोधगया की पवित्र भूमि पर भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया और लोगों को उपदेश दिया। दुनिया के अरबों लोग उनके विचार से प्रभावित हुए। आज भी बौद्ध धर्मावलंबी बोधगया आकर भगवान बुद्ध के विचारों से प्रेरणा लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छह देशों में भगवान बुद्ध के मिले अवशेषों को पटना में स्थापित करुणा स्तूप के पास स्थापित किया गया है।

बिहार को ‘विहार’ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विहार से ही बिहार का नाम पड़ा है। उन्होंने कहा कि समय के साथ ही भाषा एवं शब्दों में परिवर्तन आता है। बिहार प्रारंभ से ही अध्ययन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि पाटलि गांव से पाटलिपुत्र और आज फिर पटना हो गया। नारी सशक्तीकरण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध ने नारी सशक्तीकरण के लिए सर्वप्रथम कदम उठाया था और नारियों को संघ में प्रवेश की अनुमति दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय के साथ विकास का मतलब ही है सभी क्षेत्रों का विकास।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, “जुमला बाबू के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। समाज में जो कट्टरपंथ है, धर्माधता है, उसके खिलाफ छात्र जीवन से ही हमलोग आवाज उठाया करते थे। आज समाज के कुछ लोग कट्टरपंथ का समर्थन भी कर रहे हैं।”

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending