Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

विश्व एथलेटिक्स (800 मी.) : खोया गौरव हासिल करने उतरेंगे रुडिशा

Published

on

Loading

बीजिंग| ओलम्पिक चैम्पियन और 800 मीटर के विश्व रिकार्डधारी एथलीट डेविड लेकुता रुडिशा मंगलवार को अपना विश्व खिताब फिर से हासिल करने के लिए ट्रैक पर उतरेंगे। रुडिशा ने 2011 में डाएगू में विश्व खिताब जीता था लेकिन वह 2013 के मास्को विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले सके थे। उनकी मौजूदगी में मास्को में इथियोपिया के मोहम्मद अमान ने यह खिताब जीता था।

रुडिशा ने डाएगू में सूडान के अबूबकर काकी को पीछे छोड़ते हुए विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था। इसके बाद रुडिशा ने लंदन ओलम्पिक में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण जीता था।

रुडिशा ने लंदन में एक मिनट 40.91 सेकेंड समय के साथ विश्व रिकार्ड कायम किया था।

बीजिंग में खिताब दोबारा हासिल करने के क्रम में रुडिशा को बोत्सवाना के नेजिल आमोस की चुनौती का सामना करना होगा। आमोस ने लंदन ओलम्पिक के बाद से छह बार रुडिशा को हराया है।

इसके अलावा रुडिशा को अपने ही देश के फग्र्यूसन चेरूयोत और अल्फ्रेड किपकेटेर की भी चुनौती का सामना करना होगा।

 

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending