Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

विश्व एथलेटिक्स : 20 किमी पैदल चाल में खुशबीर को 37वां स्थान

Published

on

विश्व एथलेटिक्स, 20 किमी पैदल चाल, खुशबीर कौर, 37वां स्थान

Loading

बीजिंग| भारत की खुशबीर कौर शुक्रवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयशिप की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में 37वें स्थान पर रहीं। एक अन्य भारतीय सपना रेस पूरा नहीं कर सकीं। मास्को में दो साल पहले कांस्य पदक जीतने वाली चीन की हांग लियू ने 1 घंटा 27.45 मिनट के साथ स्वर्ण जीता जबकि उनके ही देश की ज्यूझी ल्यू इसी समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

ल्यू हालांकि सेकेंड के कुछ हिस्से से लियू से पिछड़ गईं। यूक्रेन की एल. ओल्यानोवस्का ने 1 घंटे 28.13 मिनट के साथ कांस्य जीता। खुशबीर मास्को में दो साल पहले 38वें स्थान पर रही थीं जबकि सपना पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रही थीं। खुशबीर ने मास्को में एक घंटे 34.28 मिनट के साथ राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था लेकिन इस साल वह 1 घंटे 38.53 मिनट में रेस पूरा कर सकीं।

इस सीजन में खुशबीर अब तक का सबसे अच्छा समय एक घंटा 33.58 मिनट रहा है। बीजिंग में खुशबीर इस समय को भी नहीं दोहरा सकीं। दूसरी ओर, सपना ने इस सत्र में एक घंटा 35.36 मिनट का अपना सबसे अच्छा समय निकाला है। यह उनके अब तक के करियर का सबसे अच्छा समय है लेकिन अफसोस की बात यह है कि वह बीजिंग में अयोग्य करार दी गईं। सपना को पांच से 10 किलोमीटर के बीच अयोग्य करार दिया गया।

खेल-कूद

ऋषभ पंत पर लगा बैन, अगले मैच में नहीं आएंगे नजर, जानें वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लग गया है। ऐसे में अब पंत अब अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंत पर ये बैन स्लो ओवर रेट के चलते लगा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात मई को दिल्ली कैपिटल्स की 20 रन की जीत के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच के आखिरी ओवर में तय समय से 10 मिनट पीछे थी।

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर सात मई 2024 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।’”

दिल्ली की टीम को इससे पहले सत्र की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स (31 मार्च) और कोलकाता नाइट राइडर्स (तीन अप्रैल) के खिलाफ धीमी ओवर का दोषी पाया गया था। आईपीएल के बयान के मुताबिक,‘‘न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का मौजूदा सत्र का तीसरा अपराध है, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये के जुर्माना लगाया गया है और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया।’’ इस मामले में दिल्ली की टीम के अन्य खिलाड़ियों को पर भी इस मामले में जुर्माना लगाया गया है।

Continue Reading

Trending