Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

विश्व एक दिन भारत के जीएसटी अनुप्रयोग का अध्ययन करेगा : मोदी

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की आर्थिक प्रगति को रफ्तार देने के लिए लागू किए गए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून की सराहना की और कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि एक दिन विश्व निश्चित रूप से भारतीय कर प्रणाली ‘जीएसटी’ का अध्ययन करेगा। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से नई कर प्रणाली ने पुरानी कर व्यवस्था की जगह ली है और जिस तेजी से देशवासियों ने जीएसटी के लिए पंजीकरण करवाया है और इसे अपनाया है, इसने पूरे देश में एक नए आत्मविश्वास को जगाया है।

रेडिया पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान मोदी ने कहा, और एक दिन अर्थव्यवस्था, प्रबंध और प्रौद्योगिकी के विद्वान विश्व के लिए एक मॉडल के रूप में भारत के जीएसटी प्रयोग पर निश्चित रूप से अध्ययन करेंगे और लिखेंगे।

गौरतलब है कि मन की बात के माध्यम से पीएम देश की जनता को संबोधित करते हैं। यह हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है।

उन्होंने कहा, यह दुनिया भर के विश्वविद्यालयों के लिए अध्ययन का विषय होगा। इतने बड़े देश के लाखों लोगों की भागीदारी के साथ इतने बड़े स्तर पर इस तरह के असाधारण बदलाव को लागू करना और प्रोत्साहन पाना, अपने आप में सफलता की चरम सीमा है।

उन्होंने कहा, विश्व निश्चित रूप से इस पर अध्ययन करेगा।

जीएसटी लागू होने के एक महीने के अंदर हुए फायदों पर प्रकाश डालते हुए मोदी ने कहा कि सामानों का तेजी के साथ परिवहन किया जा रहा है। राजमार्ग भीड़ से मुक्त हो गए हैं और ट्रकों की रफ्तार तेज होने के साथ प्रदूषण का स्तर कम हो गया है।

मोदी ने इस बात को भी रेखांकित किया कि पहले कई तरह के कर ढांचे के कारण का बहुत ज्यादा समय कागजी कार्यवाही में चला जाता था, जिससे परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को नुकसान होता था।

कई लोगों से प्राप्त पत्रों को हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कई सामान और आवश्यक वस्तुएं सस्ती हो गई हैं और इन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण व्यापारियों के प्रति ग्राहकों का भरोसा बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, जीएसटी भारत के लोगों की सामूहिक ताकत का एक अच्छा उदाहरण है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी केवल एक कर सुधार भर नहीं, बल्कि एक नई आर्थिक व्यवस्था है, जो ईमानदारी की एक नए संस्कृति को मजबूती देगा। उन्होंने इसे सामाजिक सुधार के लिए एक अभियान बताया।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending