Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

विभाजन को अभी तक स्वीकार नहीं कर पाया है आंध्र : चंद्रबाबू

Published

on

Loading

विजयवाड़ा, 2 जून (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य आंध्र प्रदेश के विभाजन को अभी तक स्वीकार नहीं कर पाया है। तेलंगाना दो जून को अपना तीसरा स्थापना दिवस मना रहा है, जबकि आंध्र प्रदेश ने इस दिन ‘नव निर्माण दीक्षा’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां आंध्र के लोगों ने राज्य के पुननिर्माण की शपथ ली।

विजयवाड़ा में हुए प्रमुख समारोह में मुख्यमंत्री ने लोगों को शपथ दिलाई।

नायडू ने विभाजन के बाद सभी बाधाओं के बावजूद राज्य को नई ऊंचाई पर पहुंचाने की शपथ ली।

उन्होंने दो जून को आंध्र प्रदेश के इतिहास में ‘काला दिवस’ बताया और कहा कि राज्य विभाजन को अभी तक स्वीकार नहीं कर पाया है।

तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख ने राज्य के विभाजन के तरीके पर विरोध जताते हुए कहा कि राज्य के लोगों को राज्य के पुनर्निर्माण के लिए खुद को समर्पित कर देना चाहिए।

विभाजन से पहले कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के तरीके को याद करते हुए नायडू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के व्यवहार से लोगों को ठेस पहुंचा है।

नायडू ने कहा कि संसद में विभाजन विधेयक दरवाजा बंद करके पास किया गया और विरोध करने का प्रयास कर रहे तेदेपा सांसदों पर हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि विधेयक को राज्य विधानसभा की संपुष्टि के लिए लड़ाकू विमान से हैदराबाद भेजा गया।

नायडू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने देश इटली के स्वतंत्रता दिवस पर राज्य को विभाजित कर दिया।

अपनी सरकार द्वारा बीते तीन सालों में राज्य को पटरी पर लाने के लिए किए गए प्रयासों को याद करते हुए नायडू ने कहा कि यदि लोग कठिन मेहनत करते हैं तो कुछ भी असंभव नहीं है।

तेदेपा प्रमुख ने कहा कि जापान जैसे देश आंध्र प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत होने चाहिए, क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध में तबाह होने के बाद यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरा।

विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव और मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने रैली में भाग लिया।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending