Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

विकास कार्य के दम पर फिर सत्ता हासिल करेगी सपाः अशोक यादव

Published

on

प्रदेश सरकार, विकास की गंगा, बीकेटी विधानसभा बूथ सम्मेलन, विधान परिषद सदस्य अशोक बाजपेयी

Loading

प्रदेश सरकार, विकास की गंगा, बीकेटी विधानसभा बूथ सम्मेलन, विधान परिषद सदस्य अशोक बाजपेयी

samajwadi party

बीकेटी विधानसभा बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सौंपी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी

राकेश यादव

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में विकास की गंगा बहा दी है। किसानों का कर्ज माफ, स्कूल के मेधावी छात्रों को लैपटाप, सिंचाई मुपत, राजधानी लखनऊ को मेट्रो, यमुना एक्सप्रेस वे जैसे तमाम काम किए है। सरकार के इन विकास कार्यों को आप लोगों को आम जनता के बीच पहुंचाना है। यह बात मंगलवार को बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में स्थित सज्जाद गेस्ट हाऊस में आयोजित बूथ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधान परिषद सदस्य अशोक बाजपेयी ने कही।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना काम कर दिया है। अब पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपना काम करना है। बूथ लेवल के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह बूथ कमेटियों को एकत्र करके जगह-जगह पर आम जनता के बीच सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया है। बगैर किसी पक्षपात के लिए हर जाति को सम्मान दिया है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी लखनऊ के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कराए गए विकास कार्यों की हर ओर तारीफ हो रही है। यही नहीं युवा मुख्यमंत्री के उठाए गए कदमों से प्रभावित होकर अन्य प्रदेश की सरकारें भी सबक लेकर उन्हें अपने राज्यों में लागू कर रही है।

यादव ने कहा कि किसानों के कर्जमाफी और मुपत सिंचाई की व्यवस्था सपा सरकार ने ही की है। इसके अलावा मेधावी छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए लैपटाप वितरित किए। प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के साथ प्रत्येक दिशा में काम किया है।

बीकेटी विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक गोमती यादव ने कहा कि सरकार के विकास कार्यों से प्रदेश की जनता में एक अच्छा संदेश गया है। इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा और पार्टी 2017 में फिर से पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओ समेत अन्य सभी पदाधिकारी आपसी मनमुटाव को दूर कर एकजुट होकर पार्टी के प्रचार प्रसार के काम में जुटे। सम्मेलन में जिला सपा के महासचिव राशिद अली, बीकेटी विधानसभा के अध्यक्ष विदेश पाल, जिला महिला सपा की अध्यक्ष शांति यादव, जिला सचिव राम निवास पांडे, प्रधान टीवी सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

Published

on

Loading

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्‍स प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे सावित्री देवी को भर्ती कराया गया है। उम्र ज्‍यादा होने की वजह से उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी की मां को जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। वहीं एम्स प्रशासन की मानें तो बुजुर्ग अवस्था में होने वाली परेशानियों की वजह से सावित्री देवी को भर्ती किया गया है। इसे रूटीन चेकअप के रूप में देखना चाहिए। एम्स के पीआरओर संदीप कुमार ने सीएम योगी के मां के भर्ती होने की पुष्टि भी की है।

दरअसल एम्स में स्थित जिरायाट्रिक वार्ड ऐसा वार्ड है जहां पर सीनियर सिटिजन्स को भर्ती किया जाता है। यानी जिनकी उम्र 60 से अधिक होती है उन्हें इस वार्ड में एडमिट किया जाता है। इस वार्ड में सभी विभागों के डॉक्टर खुद आकर मरीज की जांचें करते हैं।

Continue Reading

Trending