Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वास्तुकार चार्ल्स पर डाक टिकट जारी हो : गोवा सरकार

Published

on

Loading

पणजी| गोवा की सरकार महान दिवंगत वास्तुकार चार्ल्स कर्ोेया के सम्मान में एक डाक टिकट जारी किए जाने का प्रस्ताव रखेगी। बीमार चार्ल्स का पिछले सप्ताह निधन हो गया। उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा ने सोमवार को आईएएनएस से कहा कि गोवा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन वाली सरकार गोवा और देश में चार्ल्स के पेशेवर योगदान की वजह से उनके नाम का प्रस्ताव रखेगी। चार्ल्स गोवा के रहने वाले थे।

फ्रांसिस ने कहा, “उनके सम्मान में एक डाक टिकट होना हमारे लिए एक सम्मान की बात होगी। हम निश्चित रूप से उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार की संग्रहणीय डाक टिकट सलाहकार समिति से करेंगे।”

अपनी अनूठी वास्तुकला शैली के लिए मशहूर चार्ल्स को देश को कई ऐतिहासिक प्रोजेक्ट देने का श्रेय जाता है।

पद्मविभूषण विजेता वास्तुकार का 17 जून को मुंबई में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उन्हें गोवा सरकार ने 2011 में गोमांत विभूषण से भी सम्मानित किया था।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending