Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

वाराणसी, कानपुर और आगरा समेत 27 और शहर बनेंगे स्मार्ट

Published

on

Loading

varanasiनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के वाराणसी, आगरा और कानपुर शहर को केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया गया है। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू द्वारा मंगलवार को घोषित 27 स्मार्टसिटी की सूची में वाराणसी भी शामिल है। इन 27 शहरों को 63 शहरों में से तीन स्तरीय प्रतियोगिता के बाद चुना गया है।

कुल 12 राज्यों में महाराष्ट्र के पांच, तमिलनाडु और कर्नाटक के चार-चार, उत्तर प्रदेश के तीन, पंजाब और मध्यप्रदेश के दो-दो और आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, नागालैंड और सिक्किम के एक-एक शहरों को शामिल किया गया है। इस सूची में शामिल उत्तर प्रदेश के दो अन्य शहर हैं आगरा और कानपुर।

इन सभी 27 शहरों में कुल 66,883 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इनमें से 42,524 करोड़ रुपये क्षेत्र आधारित विकास पर और 11,379 रुपये प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों पर खर्च किए जाएंगे।

Continue Reading

नेशनल

अखिलेश यादव ने समझाई एग्जिट पोल्स की क्रोनोलॉजी, बोले- भाजपाई मीडिया भाजपा को 300..

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद जारी हुए एग्जिट पोल के नतीजों में NDA को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि इंडी गठबंधन इन एग्जिट पोल्स के नतीजों को मानने को तैयार नहीं है। इंडी गठबंधन के तमाम नेता इन आंकड़ों को झूठा साबित करने में लगे हुए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एग्जिट पोल को झूठा ही बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझाई है।

अखिलेश यादव ने लिखा है ‘विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। ⁠आज का ये भाजपाई एग्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है। ⁠इस एग्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। ⁠इस एग्जिट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं।’

अखिलेश यादव ने आगे लिखा है कि ‘⁠अगर ये एग्जिट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपा वाले अपनों पर ही इल्जाम न लगाते। ⁠भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं। भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है, क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है। ⁠भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं।’

उन्होंने आगे लिखा है कि ‘इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।’ एक अन्य पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा है कि ‘Exit Poll का आधार EVM नहीं DM है। प्रशासन याद रखे जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता।’

Continue Reading

Trending