Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

वाडा ने केन्या को नहीं माना दोषी

Published

on

वाडा

Loading

वाडारियो डी जेनेरियो| विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने कहा है कि उसने डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन करने वाले देशों की सूची में से केन्या का नाम हटा दिया है। समाचार एजेंसी स्पूटनिक के मुताबिक, वाडा ने मई में कई ड्रग और भ्रष्टाचार घोटाले के चलते केन्या को वैश्विक डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया था।  यह फैसला केन्या के नई राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के गठन का बिल पास हो जाने के एक महीने के बाद लिया गया है।

वाडा ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा, “संस्थापक सदस्यों के वोट के बाद विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उसने केन्या डोपिंग रोधी एजेंसी (एडीएके) को 2015 डोपिंग रोधी कोड का पालन न करने वाले देशों की सूची से हटा दिया है। केन्या का डोपिंग रोधी कानून बनाना कोड के अंतर्गत आता है।”

इससे पहले वाडा ने कहा था कि 1993 से 2014 के बीच केन्या के 36 खिलाड़ी प्रतिबंधित पदार्थ के दोषी पाए गए थे।  इन आकंडों में इसके बाद बढ़ोत्तरी देखी गई थी। जिसके तहत पिछले तीन साल में कुल 40 खिलाड़ियों को डोपिंग के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।  रियो ओलम्पिक-2016 में केन्या के हिस्सा लेने पर गुरुवार तक संशय बना हुआ था।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending