Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पटना से रवाना, 11 नदियों में प्रवाहित होंगी अस्थियां

Published

on

Loading

पटना, 23 अगस्त (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय से गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना की गई। बिहार की 11 प्रमुख नदियों में पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां विसर्जित की जाएगी।

पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय से 11 विभिन्न रथ आकार के वाहनों से अस्थि कलश यात्रा रवाना हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अस्थि कलश यात्रा राज्य के लगभग सभी जिलों से होकर गुजरेगी, जहां आमजन उनका दर्शन और नमन कर सकेंगे। इस यात्रा के लिए मंत्रियों और नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों के लिए दायित्व सौंपे गए हैं।

वाजपेयी के अस्थि कलश को ले जाने के लिए विशेष रथ तैयार किए गए थे, जिस पर उनकी तस्वीर के साथ-साथ उनकी कविताएं लिखी हुई हैं। वाजपेयी की अस्थियां अगले दो दिनों तक प्रदेश की विभिन्न नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां प्रदेश की सभी नदियों गंगा, पुनपुन, महानंदा, बागमती, कोसी, कमला, बूढ़ी गंडक, कर्मनाशा, फल्गु नदी में प्रवाहित की जाएगी।

अस्थि कलश की यात्रा के क्रम में पार्टी केंद्र एवं राज्य सरकार में शामिल मंत्रीगण, विधायक, सांसद एवं संबंधित क्षेत्र के प्रभारियों के अलावा हजारों कार्यकर्ता अस्थि कलश यात्रा में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय दिल्ली से वाजपेयी के अस्थि कलश को लेकर यहां पहुंचे थे।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending