Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लौहपुरुष की जयंती पर मोदी ने दी श्रद्धांजलि, रन फॉर यूनिटी को दिखाई झंडी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल के 142वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा कि देश उनके समर्पण भाव और योगदान को कभी नहीं भूल सकता। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “हम सरदार पटेल के जन्मदिन पर उन्हें सलाम करते हैं। उनकी सेवा और योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता।”

Image result for pm modi on sardar vallabh bhai patel

 

देश  के पहले उपप्रधानमंत्री रह चुके पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के एक छोटे से गांव नडियाद में हुआ था।

Image result for pm modi on sardar vallabh bhai patel
पटेल को उनकी बहादुरी के चलते देश का लौह पुरूष कहा जाता है, उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है।

वहीँ इस शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया। पीएम मोदी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ का आगाज ध्वज  को दिखाकर किया। इस मौके पर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, महिला क्रिकेटर मिताली राज और हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह भी मौजूद रहे।

Image result for pm modi on sardar vallabh bhai patel

रन फॉर यूनिटी’ के तहत आयोजित दौड़ दिल्ली के शाहजहां रोड स्थित नेशनल स्टेडियम सी-हेक्सागन से इंडिया गेट के डेढ़ किमी के दायरे में आयोजित की गई।

जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि युवा पूरी शिद्दत से रन फॉर यूनिटी में भाग ले रहे हैं।

Image result for pm modi on sardar vallabh bhai patel

उन्होंने कहा कि देश में नई पीढ़ी को सरदार वल्लभभाई पटेल से परिचित नहीं कराया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर यहां हुई रन फॉर यूनिटी को रवाना करने से पहले कही।

Image result for pm modi on sardar vallabh bhai patel

उन्होंने यहां मौजूद 15 हजार से ज्यादा लोगों को एकता की शपथ भी दिलाई। इसके बाद यहां के सरदार पटेल स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी दौड़ को रवाना किया। डेढ़ किलोमीटर की यह दौड़ आजाद भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश की एकजुटता के लिए आयोजित की गई।

Image result for pm modi on sardar vallabh bhai patel

वहीं, देशभर के सभी राज्यों में सरदार पटेल की जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय, मानव विकास संसाधन मंत्रालय के सहयोग से देश के 623 जिलों के केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

Image result for pm modi on sardar vallabh bhai patel

 

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending