Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसेवा परीक्षा के पैटर्न की समीक्षा करेगी समिति

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय कार्मिक एवं लोक शिकायत राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि लोकसेवा परीक्षा के पैटर्न की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार ने समिति का गठन किया है। लोक सेवा परीक्षा में भाग लेने की तैयारी कर रहे युवाओं के एक समूह से सिंह ने कहा, “भारतीय प्रशासनिक सेवा/लोकसेवा परीक्षा के पूरे पैटर्न, पाठ्यक्रम और पात्रता के मानदंड की समीक्षा के लिए देश के विख्यात शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और वरिष्ठ नौकरशाहों वाली एक समिति का गठन किया गया है।”

उन्होंने कहा कि बीते साल सत्ता में आने के फौरन बाद राजग सरकार के सामने यह मांग रखी गई थी कि लोक सेवा परीक्षा के पैटर्न और पाठ्यक्रम पर पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि यह शिकायत की जा रही है कि मौजूदा पाठ्यक्रम और पैटर्न गणित और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए मददगार साबित हो रहा है। मंत्री ने कहा कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर लेकसेवा आयोग की परीक्षा में ऐसे बदलाव किए जाएंगे कि सभी तरह के पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए समान अवसर उपलब्ध हो सके। सिंह ने कहा कि यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपना करियर बनाने के इच्छुक छात्रों मंि इसके लिए सही मायने में योग्यता और रुझान हो।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending