Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकमान्य तिलक के परपोते और कांग्रेस लीडर रोहित के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

Published

on

Loading

पुणे। बाल गंगाधर तिलक के परपोते रोहित तिलक के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और ‘अप्राकृतिक’ सेक्स के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। कांग्रेस नेता के खिलाफ सोमवार देर रात मामला दर्ज किया गया।

दो साल पहले एक कार्यक्रम में तिलक और पीडि़त महिला की पहचान हुई थी। रोहित तिलक ने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ रेप किया। यहां तक उसकी पिटाई भी की। पीडि़त महिला 12 साल से अपने पति से अलग रह रही थी। तिलक ने इसी का फायदा उठाया।

रोहित स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का परपोता और दिवंगत जयंतराव तिलक का पोता है। जयंतराव कांग्रेसी नेता और संसद सदस्य थे।
उनके पिता तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ के वाइस-चांसलर दीपक तिलक हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस ने कस्बा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए रोहित को दो बार टिकट दिया था, मगर भाजपा उम्मीदवार द्वारा उन्हें मुंह की खानी पड़ी।

फिलहाल पुलिस ने रेप के मामले में रोहित को गिरफ्तार नहीं किया है। उन पर दुष्कर्म के अलावा जान की धमकी देने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने उन पर रेप, अप्राकृतिक सेक्स, जानबूझकर नुकसान पहुंचाने जैसी धाराएं लगाई हैं।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending