Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लेडी गागा ने ट्रंप टॉवर के बाहर प्रदर्शन किया

Published

on

Loading

लेडी गागा ने ट्रंप टॉवर के बाहर प्रदर्शन किया

न्यूयॉर्क| अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में गायिका लेडी गागा की पंसदीदा डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को भले ही हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन गागा प्यार और न्याय की लड़ाई जारी रखना चाहती हैं।

वेबसाइट ‘एमटीवी डॉट कॉम’ के अनुसार गागा ने बुधवार सुबह न्यूयॉर्क में ट्रंप टॉवर के बाहर अपना विरोध जताया। उन्होंने कूड़ा उठाने वाले एक ट्रक के पास बैनर पकड़े अपनी एक तस्वीर साझा की जिस पर लिखा था, ‘लव ट्रंप्स हेट।’

राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की घोर विरोधी गागा ने अपने ट्विटर हैंडल का हैशटैग भी बदल कर ‘कंट्री ऑफ काइंडनेस’ कर दिया है। विरोध जताने के लिए साझा की गई अपनी तस्वीर के कैप्शन में भी उन्होंने यही लिखा था।

इससे पहले उन्होंने अश्वेत अधिकार कार्यकर्ता डीरे मकेसन के साथ अपनी फोटो पोस्ट ट्वीट की थी। इसमें उन्होंने हार का सामना करने वाले प्रेरक शब्द लिखे थे। उन्होंने लिखा, “आशा से भरे एक कमरे में, हमारी आवाज सुनी जाएगी। रहमदिली, समानता और प्रेम के लिए आवाज उठाएं। हमें कुछ नहीं रोक सकेगा।”

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending