Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ: मदरसे की आड़ में चल रहा था ऐसा गंदा धंधा, रिहा कराई गई 52 लड़कियां

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सहादतगंज इलाके में एक मदरसे की आड़ में 52 छात्राओं से कई वर्षों से उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां के मदरसे जामिया खदीजतुल कुबरा लिलबनात में छात्राओं से यौन शोषण काफी समय से चल रहा था। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें मदरसे में पढ़ने वाली छात्राओं के उत्पींड़न की शिकायत मिली थी।  उन्होंने पुलिस टीम के साथ सआदतगंज थाना क्षेत्र में स्थित मदरसे में छापा मारा। पुलिस टीम ने मदरसे में पढ़ने वाली 52 छात्राओं को मुक्त करवाया, साथ ही मदरसे के संचालक-प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।

एसीएम, एडीएम और महिला उप निरीक्षक ने की पूछताछ-

एसीएम, एडीएम और महिला उप निरीक्षक ने मदरसे पहुंचकर सभी लड़कियों का बयान लिया। इस दौरान चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और डीपीओ को भी सूचित कर दिया गया।

मदरसे की सभी छात्राओं ने आरोप लगाया है कि मदरसे का प्रबंधक-संचालक मो. तैयब जिया अशरफ उन सभी का कई सालों से उत्पीड़न कर रहा था। पुलिस ने आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

कमरे में बुलाकर करता था अश्लील काम-

मदरसे की लड़कियों ने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किये। उनका कहना था कि, मदरसे में उन्हें काफी समय से बंधक बनाकर रखा गया था। लड़कियों ने ये भी बताया कि, प्रबंधक पहले हमें अकेले कमरे में बुलाता था और फिर हमारे साथ गलत काम करता था। हालांकि आरोपित तैयब जिया के खौफ से लड़कियां किसी से कुछ बोल नहीं पा रही थीं।

लखनऊ: नारी निकेतन पहुंची छात्राओं ने कहा, मैनेजर रात को कमरे में बुलाता था

परिजनों द्वारा मदरसे में की गई तोड़फोड़-

जब छात्राओं के परिजनों को मदरसे में हो रहे इन अश्लील और असामाजिक कार्यों की खबर मिली तो उनके पाँव तले जमीं खिसक गई उन्होनें गुस्से में आकर मदरसे में तोड़-फोड़ शुरू कर दी हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर स्थिति को काबू में किया। इलाक़ाई लोगों को भी इस बात की जानकारी मिल चुकी थी जहां मदरसे के बाहर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो चुके थे।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग-

परिजनों ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मदरसे में मौजूद 52 लड़कियों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्यों के माध्यम से बाल संरक्षण गृह ले जाया गया है। आरोपी संचालक-प्रबंधक मो. तैयब जिया अशरफ जामिया खड़ी जतुल खदरा कैम्पबेल रोड ठाकुरगंज निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मदरसा रजिस्टर्ड था या नहीं- 

बीती रात पुलिस ने इस मामले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि मदरसे का मैनेजर भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ वेस्ट एरिया के एसपी ने बताया कि फिलहाल हम अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मदरसा रजिस्टर्ड था या नहीं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending