Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ ने खो दिया ‘प्रिंस’, नए साल से पहले बड़ा झटका

Published

on

Loading

लखनऊ। लखनऊ का नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) नए साल के जश्न से पहले ही शनिवार को शोक में डूब गया। वर्ष 2017 के आखिरी शनिवार को लखनऊ प्राणि उद्यान के वयोवृद्ध बब्बर शेर ‘प्रिंस’ ने दम तोड़ दिया। प्रिंस 21 साल का हो चुका था। उसे वर्ष 2003 में चंडीगढ़ से लाया गया था।

प्रिंस की तबीयत खराब चल रही थी। चिकित्सकों ने शनिवार को काफी प्रयास किया, इसके बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। प्राणि उद्यान के पशुचिकित्सक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला के मुताबिक, प्रिंस को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। उसकी मृत्यु सुबह 10:10 बजे हुई। प्रिंस संकर प्रजाति का बब्बर शेर था। कई दिनों से उसे मुलायम गोश्त दिया जा रहा था। उसका टहलना अत्यंत कम हो गया था।

बब्बर शेर ‘प्रिंस’ को श्रद्धाजलि देते लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के कर्मचारी

खास बात यह है कि प्रिंस बब्बर शेरों की औसत अधिकतम आयु को भी पार कर चुका था। प्रिंस की मृत्यु का कारण कार्डियो रिस्पेक्टरी फेलियर पाया गया। करीब एक माह पहले प्राणि उद्यान में सफेद बाघ आर्यन की भी मौत हो गई थी।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं की एंट्री पर रोक, मुफ्ती ने बताई वजह

Published

on

Loading

सहारनपुर। देवबंद में इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम ने अपने परिसर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। दारुल उलूम देवबंद प्रबंधन का कहना है कि मदासा परिसर से युवतियां और महिलाएं रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही थी। इस कारण दारुल उलूम ने अपने परिसर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे रील की वजह से विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान दिक्कत होती थी। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो देखने के बाद कई देशों से इस संबंध में शिकायतें सामने आई थीं। मोहतमिम (प्रशासक) मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने प्रतिबंध और इसके कारणों की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, दारुल उलूम एक मदरसा है और किसी भी स्कूल में इस तरह की हरकतें स्वीकार्य नहीं हैं। नोमानी ने कहा, यही नहीं, दारुल उलूम में शिक्षा का नया सत्र शुरू हो गया है। भीड़ भाड़ के कारण छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। हमें इस संबंध में कई शिकायतें मिलीं।

Continue Reading

Trending