Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ: जनरल दलबीर सिंह ने किया मध्य कमान मुख्यालय का दौरा

Published

on

Loading

dalbeer singh suhaagलखनऊ। थल सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह ने मंगलवार को लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय का दौरा किया। जनरल दलबीर सिंह के लखनऊ पहुंचने पर मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले. जनरल बलवंत सिंह नेगी ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान जनरल दलबीर सिंह ने लखनऊ छावनी स्थित सूर्या प्रेक्षागृह में स्टेशन के सैन्य अधिकारियों को संबोधित किया। जनरल सिंह का संदेश मध्य कमान के अंतर्गत आनेवाले परिक्षेत्रों में सैन्य अधिकारियों को विडियो स्ट्रीम किया गया। अपने संबोधन में ले. जनरल दलबीर सिंह ने सेंट्रल सेक्टर में किए गए विकास कार्यों सहित कौशल क्षमता को ब?ाने तथा समकालीन एवं भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए की गई ऑपरेशनल तैयारियों पर संतोष जाहिर किया।

जनरल सिंह ने कहा, ‘भारतीय सेना किसी भी प्रकार कि चुनौतियों से निपटने के लिए तत्पर है।’ जनरल दलबीर सिंह ने साइबर सिक्यूरिटी व हमेशा परिवर्तित आतंकवाद धमकियों के प्रति सजग रहने को कहा। जनरल सिंह ने पूर्वज वरिष्ठ सैन्यकर्मियों के आदर्शों को अपनाने तथा भूतपूर्व सैनिकों एवं लोगों से मिलकर उनसे जुड़े कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत रहने की जरूरत पर जोर दिया।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending